खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.69 फीसदी हुई (लीड-1)
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में खाद्य महंगाई दर चार महीने के सबसे निचले स्तर 8.6 पर पहुंच गई थी।
खाद्य सूचकांक के अंतर्गत आने वाले कुछ खाद्य पदार्थो के भाव में पिछले एक साल में हुआ बदलाव इस प्रकार है :
मोटे अनाज : 0.66 फीसदी
चावल : 1.6 फीसदी
गेहूं : (-)3 फीसदी
दाल : (-)10.91 फीसदी
सब्जी : (-)3.42 फीसदी
फल : 18.31 फीसदी
दूध : 17.76 फीसदी
आलू : (-)45.45 फीसदी
प्याज : 25.48 फीसदी
इस सप्ताह के शुरू में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति तक महंगाई दर के घटकर छह फीसदी तक आ जाने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि महंगाई दर एकल अंक में आ गई है, लेकिन "मैं इसे और नीचे देखना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि मार्च तक यह छह फीसदी तक आ जाएगी। लेकिन इसे छह फीसदी से भी नीचे जाना चाहिए।"
महंगाई दर में हालांकि कुछ गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए सुविधाजनक स्तर से ऊपर है, जबकि रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए जनवरी के बाद लगातार कड़े कदम उठाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications