पश्चिम बंगाल में 5 नक्सली गिरफ्तार
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में उत्तम मंडी भी शामिल है, जो हत्या के कई मामलों में वांछित था। उसको बुधवार रात झारग्राम से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि नक्सली नेता दिलीप महतो और उसके सहयोगियों लक्ष्मी कांत सोरेन और बाबू लाल महतो ऊर्फ झप्पू को भूलागेरा इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, अन्य नक्सली अशोक सिंह को हुगली जिले के गोघाट इलाके में छुपने के ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के 48 घंटे के बंद के दूसरे दिन नक्सल प्रभावित जिलों में कुछ असर देखा गया। नक्सलियों ने अपने पांच नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दो दिनों के बंद का आह्वान किया था।
त्रिपाठी ने कहा, "पश्चिमी मिदनापुर के जनजाति बहुल क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया। सड़कों पर ज्यादातर वाहन नहीं चले। दुकानें बंद रहीं। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में उपस्थिति कम रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications