प्रसार भारती के प्रमुख के खिलाफ जांच का रास्ता साफ
सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति ने यह सहमति इस मामले में सरकार के संदर्भ पर व्यक्त की है। इसके साथ ही लाली को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। उन्हें जांच जारी रहने तक निलम्बित किया जा सकता है।
लाली भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1971 बैच के अधिकारी हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने लाली पर संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन कर कुछ प्रसारण कम्पनियों को फायदा पहुंचाने और वित्तीय कुप्रबंधन में शामिल होने का आरोप लगाया है।
लाली दिसम्बर 2006 से प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रचार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति एक पैनल करता है, जिसमें प्रधानमंत्री, राज्य सभा के सभापति और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं।
प्रसार भारती, देश का लोक प्रसारक है और दूरदर्शन तथा आकाशवाणी उसके अंग हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications