शेयर बाजारों में तेज गिरावट, सेंसेक्स 454 अंक नीचे (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 454.12 अंक गिरकर 19,242.36 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में अधिकतम 19,771.09 अंक और न्यूनतम 19,160.87 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक 'निफ्टी' 137.20 अंक गिरकर 5766.50 पर बंद हुआ। निफ्टी में अधिकतम 5927.30 अंक और न्यूनतम 5742.30 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 340.76 अंक गिरकर 7259.67 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 549.87 अंक गिरकर 8745.12 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में सिर्फ एक सूचना प्रौद्योगिकी (0.03 फीसदी) को छोड़कर शेष सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (6.29 फीसदी), रियल्टी (4.76 फीसदी), धातु (3.67 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (3.53 फीसदी) और वाहन (3.33 फीसदी) में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 406 शेयरों में तेजी और 2493 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications