सभी दूरसंचार कम्पनियों को समान अवसर मिलेंगे : सिब्बल
भारतीय दूरसंचार सम्मेलन 2010 के दौरान सिब्बल ने पत्रकारों से कहा, "हम दूरसंचार क्षेत्र की सभी कम्पनियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेंगे।"
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की विपक्ष की मांग के सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से देश को 1.76 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
इस मुद्दे पर गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के चलते लगातार 20वें दिन संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गई।
सिब्बल ने कहा, "वे (भारतीय जनता पार्टी) चुनाव के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें दूरसंचार क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications