सेंसेक्स में 454 अंकों की गिरावट
मुम्बई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक 'सेंसेक्स' 454.12 अंक गिरकर और निफ्टी 137.20 अंक गिरकर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 454.12 अंक गिरकर 19,242.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक 'निफ्टी' 137.20 अंक गिरकर 5766.50 पर बंद हुआ।
बीएसई में सूचना प्रौद्योगिकी (0.03 फीसदी) को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 340.76 अंक गिरकर 7259.67 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 549.87 अंक गिरकर 8745.12 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications