थॉमस का न्यायालय के नोटिस पर टिप्पणी से इंकार
थॉमस ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं।
अदालत ने सोमवार को नोटिस भेजा था। इस पर 27 जनवरी, 2011 को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि थॉमस केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के मुख्य आयुक्त बनने से पहले दूरसंचार सचिव थे। उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर चल रही जांच से खुद को अलग कर लिया है।
विपक्षी दल थॉमस के एक अन्य घोटाले में आरोपित होने के कारण उनसे त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। थॉमस पर केरल में जन आपूर्ति सचिव रूप में काम करते हुए ताड़ के तेल से संबंधित एक घोटाले में फंसे होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications