उड़ीसा में नक्सलियों ने की 3 की हत्या (लीड-1)
भुवनेश्वर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि करीब 30-40 की संख्या में नक्सलियों ने लंगलाकाटा गांव में हेनको सिंह, बिसरा सिंह की उनके घरों से निकालकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए। नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चो में में कहा है कि उन्होंने ग्रामीणों की पुलिस की मदद करने का दंड दिया है।
उधर, एक अन्य घटना में राज्य के कोरापुट जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने संगठन में शामिल होने से इंकार करने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लगभग 30 नक्सलियों ने 35 वर्षीय समबारू हुका को ओडियापेंथा गांव में उसके घर से निकालकर उसकी हत्या कर दी।
राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications