दोष छुपाने की कोशिश कर रही है सरकार : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, "सरकार का रुख तर्कसंगत नहीं है। वे एक आपराधिक दोष को छुपाने का प्रयास कर रही है और वह है ए. राजा (पूर्व केंद्रीय मंत्री) को दो साल तक मंत्री बनाए रखना। इस बात पर पर्दा डालने के लिए वह जेपीसी के गठन से इंकार कर रही है।"
जावड़ेकर ने कहा, "पूरा देश जानता है कि भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन सरकार इसकी जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग नामंजूर कर रही है। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल और आदर्श हाउसिंग सोसायटी में बड़े पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार की जांच के लिए जेपीसी जरूरी है।"
उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय भी मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं है। मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीसी) स्वयं सवालों के घेरे में हैं।"
उन्होंने कहा, "संसद में लोगों का भरोसा दोबारा स्थापित करने के लिए जेपीसी से जांच कराना जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications