सागर जिले में 2 गुटों में संघर्ष, 4 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुरई थाना क्षेत्र के बलउ गांव में दो वर्गो में पिछले काफी अरसे से रंजिश चल रही थी। जिसके चलते गुरुवार को दोंनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में बंदूकों व धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग किया गया। इसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी के मुताबिक इस संघर्ष में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications