मप्र में हवाई पट्टी से 2 शव बरामद
जिले के पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र की गोपालपुरा हवाई पट्टी से एक महिला और पुरुष की लाश बरामद की गई। सिंह ने बताया है कि दोनों के सिर पर चोट के निशान हैं। इससे साफ पता चलता है कि भारी पत्थर से कुचलकर दोनों की हत्या गई है।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों की हत्या के बाद उनके शव को हवाई पट्टी पर फेंकने की आशंका जाहिर की है। मामले की छानबीन चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications