नक्सली संगठन में शामिल होने से इंकार करने पर हत्या
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लगभग 30 नक्सलियों ने 35 वर्षीय समबारू हुका को ओडियापेंथा गांव में उसके घर से निकालकर उसकी हत्या कर दी।
राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं। नक्सलियों ने बीते दो दिसम्बर को अपनी सैन्य ईकाई पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की सालगिरह मनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications