छत्तीसगढ़ में बारिश से धान की फसल चौपट
कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राज्य में खराब मानसून के बावजूद किसानों ने ऋण लेकर खरीफ की फसल उगाई थी। बेमौसम भारी बारिश के चलते बिक्री के लिए खुले मैदान में रखी गई धान की फसल बरबाद हो गई है।" विभाग के मुताबिक बारिश के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सभी 18 जिलों में सहकारी समितियों के जरिए एक नवम्बर से धान की खरीदारी शुरू की है। इस साल सामान्य किस्म के प्रति क्विं टल धान की कीमत 1,030 रुपये और उत्तम किस्म के धान की कीमत 1,060 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications