संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित

नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर गुरुवार को भी संसद के कामकाज में बाधा पहुंची और दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई।लोकसभा की कार्यवाही मंगोलिया से आए शिष्टमंडल के स्वागत से शुरू हुई लेकिन प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के समीप जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के कारण सदन को पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी दलों ने हंगामा जारी रखा जिससे सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के विरोध का यही नजारा रहा जिससे सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक और फिर शुक्रवार तक स्थगित कर दिया गया।गत 10 नवम्बर से शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद विपक्षी दलों के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज बाधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+