विकिलीक्स खुलासा : पाकिस्तान ने कहा था बलूचिस्तान में हस्तक्षेप बंद करे भारत
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' में गुरुवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक 16 फरवरी के इन दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों से सम्बद्ध समिति के अध्यक्ष जॉन केरी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह बात कही थी।
पाकिस्तान में अमेरिका के तत्कालीन राजदूत ऐन डब्ल्यू पैटरसन द्वारा अमेरिकी विदेश विभाग को भेजे गए इस दस्तावेज के मुताबिक दोनों नेताओं की यह बैठक भारत-पाकिस्तान संबंधों पर केंद्रित थी।
गिलानी ने अमेरिकी सांसद से कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ सम्बंध सुधारने के प्रयासों के प्रति गंभीर है और इसका प्रमाण है कि उसने दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक आयोजित की है।
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने बातचीत शुरू की है। गिलानी ने कहा कि भारत से अच्छे संबंध पाकिस्तान के हित में क्योंकि इससे पाकिस्तान अपनी पश्चिमी सीमा की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के प्रति जनसमर्थन हासिल करने के लिए अमेरिका को भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ समान व्यवहार रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications