बिहार के सरकारी कार्यालयों में सुधार की कवायद
पटना के सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर समाहरणालयों और उससे संबंधित सभी अन्य सरकारी कार्यालयों में ऐसी जन संस्कृति विकसित करने को कहा है जिसमें जनसुविधाओं को और अधिक संवेदनशील एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके तथा साथ ही सभी कार्यालयों को समय के अंदर कार्य करने के प्रति उत्तरदायी बनाया जा सके।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से जिलास्तर पर एक-एक समिति का गठन करने को कहा है। विभाग के सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को कहा कि इस कार्य संस्कृति में सबसे अधिक महत्व समय के अंदर काम निपटाने की प्राथमिकता को दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह समिति प्रति महीने जिले भर से कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्घता दिखाने वाले एक सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का चयन करेगी जिसे पुरस्कृत किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों की बैठक कर अगले सप्ताह की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस दौरान पिछले सप्ताह के कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी।
उल्ल्ेाखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही राज्य में कार्य संस्कृति में सुधार लाने की बात कही थी जिसमें कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने की आवश्यकता बताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications