मिसीसिपी हवाईअड्डे पर भारतीय राजनयिक से बदसलूकी

वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूएसएटुडे डॉट कॉम' ने समाचार पत्र 'क्लेरियन लेजर' के हवाले से खबर दी है कि मीरा पिछले सप्ताहांत में जैक्सन में थीं। उन्हें मिसीसिपी स्टेट विश्वविद्यालय के 'इंटरनेशनल सिक्युरिटी स्टडीज' में वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया गया था।

मीरा ने जैक्सन में मिसीसिपी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट गवर्नर फिल ब्रायंट से मुलाकात की और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलीं। उन्होंने 'एक्जीक्यूटिव लेक्चर फोरम ऑफ जैक्सन' के माध्यम से 100 से ज्यादा लोगों को सम्बोधित किया लेकिन जब वह वहां से लौटीं तो हवाईअड्डे पर उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ।

जब वह जैक्सन-एवर्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचीं तो वहां मौजूद जांच अधिकारियों को कूटनीतिक दस्तावेज दिखाने के बावजूद उन्हें पंक्ति से अलग करके खड़ा किया गया और हाथों से टटोलकर उनकी पूरी तरह तलाशी ली गई। हवाईअड्डे पर पूरे शरीर की जांच करने वाले स्कैनर्स नहीं लगे थे।

हवाईअड्डे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मीरा ने साड़ी पहन रखी थी और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें हाथों से टटोलकर तलाशी ली। इस दौरान शंकर बहुत अपमानित महसूस कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने मीरा से कहा कि उन्हें अलग से खड़ा करके तलाशी इसलिए ली जा रही है क्योंकि उन्होंने साड़ी पहन रखी है।

इस बीच मिसीसिपी स्टेट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेनोस रेडवेनी, शंकर को एक पत्र लिखकर उनसे इस घटना के लिए माफी मांगने की योजना बना रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+