Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मणिपुर और त्रिपुरा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के बड़े एलपीजी टैंक ट्रकों के आवागमन प्रतिबंधित होने, स्थानीय कानून और व्यवस्था की समस्याओं, मणिपुर राज्य में विद्यार्थी संगठन द्वारा आर्थिक नाकेबंदी, त्रिपुरा राज्य में निजी भरण संयंत्र में उत्पादों की कमी और श्रम समस्या के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।

सरकार ने समग्र बैकलॉग की स्थिति का पुनरीक्षण किया है और तेल कम्पनियों को अवकाश के दिनों और बढ़ाए गए घंटों के दौरान भरण संयंत्रों को प्रचालित कर इसे समाप्त करने की सलाह दी है।

तेल कंपनियों ने नगालैण्ड राज्य में पांच स्थलों पर एलपीज डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्थापित करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना के तहत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

इसी प्रकार कंपनियां उद्योग विपणन योजना 2008-10 के तहत नगालैण्ड में पांच नियमित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+