त्रिपुरा में विद्रोहियों ने 11 श्रमिकों को अगवा किया
पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने संवाददाताओं को बताया, "हथियारों से लैस नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के विद्रोहियों ने मंगलवार रात गोविंदाबाड़ी गांव में श्रमिकों की अस्थायी झुग्गी पर छापामार कर 11 श्रमिकों को बंदूक के बल पर अगवा कर लिया, जबकि अन्य भाग निकले।"
उन्होंने कहा, "अपहृत श्रमिकों को संभवत: वहां से चार किलोमीटर दूर भारत-बांग्लादेश सीमा पर ले जाया गया है।"
गोविंदाबाड़ी गांव अगरतला से 175 किलोमीटर की दूरी पर है।
राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से कहा है कि वह सभी अपहृत जनजातीय श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए उपयुक्त कदम उठाए।
ये श्रमिक एक ठेकेदार की देखरेख में चाउमानू-गोविंदबाड़ी राजमार्ग में एक छोटी नदी पर पुल बनाने के काम में लगे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications