वर्ष 2001 से जांच से भाजपा की कलई खुलेगी : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "न्यायालय की टिप्पणी है कि दूरसंचार से सम्बंधित मामलों की जांच वर्ष 2001 से की जाएगी। हम न्यायालय की इस टिप्पणी का स्वागत करते हैं। इस जांच में राजग के समय में खास तौर से भाजपा का भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा।"
उन्होंने भाजपा और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों पर संसद की कार्यवाही गत 18 दिनों से बाधित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1999 में केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय द्वारा ठेके के नियमों में बदलाव करने से 60,00 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा वर्ष 2002 में तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ने टेलीकाम आपरेटरों को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटित करने का निर्णय लिया था।
उन्होंने पूछा, "इन मामलों में नीलामी की प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications