नशे में धुत सिपाही ने कैदी को छूरा घोंपा

सोमवार की रात को कैदियों की देख-रेख के लिए ड्यूटी पर तैनात सिपाही मंगेराम नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और कैदी कन्हैया लाल, रामेश्वरदास, जसवंत सिंह, मोहन लाल व सुशील कुमार को बेडि़यों से बांधना शुरू कर दिया। वहां मौजूद सजायाफ्ता कैदी सतीश और अस्पताल में इलाज करवा रहे बर्खास्त सिपाही ने उसका विरोध किया तो तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
देखते ही देखते मंगेराम ने चाकू निकाल लिया और दोनों पर वार किया। इस दौरान कैदी के शरीरी में उसने चाकू घोंप दिया। यही नहीं अस्पताल में जमकर बवाल काटा और अन्य कैदियों पर वार किया। इस वारदात में सभी छह कैदी घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे अन्य सिपाहियों ने मंगेराम को काबू में किया।
पुलिस प्रशासन ने मंगेराम के खिलाफ तुरंत निलंबन का नोटिस जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications