अगले सप्ताह चीनी प्रधानमंत्री तीन दिवसीय भारत यात्रा पर

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आमंत्रण पर वेन 15-17 दिसम्बर को भारत की यात्रा पर रहेंगे।

गौरतलब है कि इस यात्रा से ठीक पांच दिन पहले भारत जेल में बंद चीनी असंतुष्ट लिउ जियाओबो को नोबेल पुरस्कार देने के कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। नार्वे के नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने न्यूयार्क टाइम्स को बताया कि भारत ने 10 दिसंबर को पुरस्कार कार्यक्रम में मौजूद रहना स्वीकार किया है।

चीनी सरकार ने इस कार्यक्रम से दूर रहने का अनुरोध किया है और इस पर 19 देशों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।

वेन की यात्रा से ठीक पहले फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी मंगलवार तक भारत की यात्रा पर थे। इससे ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की यात्रा की। इस साल के शुरू में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारत आए थे। रूसी राष्ट्रपति इस माह के आखिर तक भारत आएंगे।

इस तरह यह एक ऐसा वर्ष होने जा रहा है, जब सुरक्षा परिषद के पांचों देशों के प्रमुखों ने भारत की यात्रा की।

चीनी प्रधानमंत्री की यात्रा में दोनों देशों के पटरी से उतर गई वार्ता में कुछ प्रगति की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+