बीपीओकर्मी दुष्कर्म मामला : 3 आरोपियों का पहचान कराने से इंकार
इन तीनों की पहचान गिरोह के सरगना कमरू, शाहिद और इकबाल के रूप में हुई। जबकि दो अन्य आरोपियों शमशाद और उस्मान की पहचान पीड़ित लड़की एक सप्ताह पहले कर चुकी है।
कमरू को हरियाणा के सोहना में सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। उसने पहचान के लिए होने वाली परेड में शामिल होने से इंकार किया है।
सोमवार को एक न्यायालय ने शाहिद और इकबाल की पहचान पीड़ित लड़की से कराने के लिए दोनों को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि शमशाद और उस्मान को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। शमशाद और उस्मान को पिछले सप्ताह मेवात से गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications