जियाओबो के नोबेल पुरस्कार समारोह में भारत करेगा शिरकत
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक नार्वे शांति पुरस्कार समिति की वेबसाइट ने अपने एक बयान में सोमवार को कहा कि नार्वे की राजधानी ओस्लो में 44 दूतावासों ने अपने प्रतिनिधियों को इस समारोह में भेजने का संकेत दिया है।
समिति के सचिव गेर लुंडेस्ताद ने बताया कि समारोह का आमंत्रण ओस्लो स्थित 65 दूतावासों को भेजा गया है। आमंत्रण को सभी पश्चिमी देशों के अलावा भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और जापान ने स्वीकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications