जैन मुनि का सपना, संघ का ड्रेसकोड हो चमड़ा विहीन
जैन मुनि ने अपने इन सपनों का खुलासा बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि वह 10 लाख लोगों को मांस-मदिरा छुड़वाना चाहते हैं, मस्जिद और चर्च में प्रवचन देने की उनकी इच्छा है और वह देश की सरहद तक पदयात्रा करना चाहते हैं। उनका सपना संघ की गणवेष से चमड़े का बेल्ट व जूते समाप्त कराना भी है।
इस समारोह में जैन मुनि ने 10 लाख लोगों से मांस मदिरा त्यागने के लिए संकल्प पत्र भरवाने के अभियान की शुरुआत की। पहला संकल्प पत्र मुख्यमंत्री चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह से भरवाया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका सपना एक ही है और वह है प्रदेश की जनता की आंखों में आंसू न रहे और प्रदेश का विकास हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वधर्म समभाव का संदेश देने की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications