वाराणसी में एक दिये से हुई गंगा आरती
मंगलवार को हुए विस्फोट के बाद यहां के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुजारियों और संतों ने बुधवार शाम शीतला गंगा घाट पर एक दिये से आरती की। आरती में आम जनता की भागीदारी काफी कम रही।
सामान्य दिनों में करीब 40 मिनट तक चलने वाली गंगा आरती बुधवार को 10 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गई। गंगा आरती का कार्यक्रम गंगा सेवा निधि द्वारा किया जाता है।
गंगा सेवा निधि के संचालक कन्हैया लाल त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट में एक बच्ची की मौत से पूरी काशी बहुत आहत है। निधि ने फैसला किया है कि घटना के विरोध में तीन दिनों तक एक दिये से गंगा आरती की जाएगी। चूंकि ऐसी मान्यता है कि यह परम्परा देवकाल से चली आ रही है इसिलए इसे रोका भी नहीं जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications