पूर्वोत्तर के साथ कारोबार-रिश्ता बढ़ाएगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के अगरतल्ला स्थित वीजा कार्यालय के प्रथम सचिव आौर प्रमुख मोहम्मद अबु ताहेर मोंडल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश सरकार ने अगरतल्ला कूटनीतिक कार्यालय (वीजा कार्यालय) का दर्जा बढ़ाकर इसे उप उच्चायुक्त का दर्जा देने की योजना को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक त्रिपुरा को किया जाने वाला निर्यात बढ़कर 300 करोड़ रुपये तक का हो जाएगा।
बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बीच चूनापत्थर, चाय, कल-पुर्जे, फल, कोयला सीमेंट, ईंट, हिल्सा मछली, सूखी मछली, खाद्य तेल, सिले-सिलाए वस्त्र और फर्नीचर का व्यापार होता है।
बांगलादेश के भारत में उच्चायुक्त तारिक ए. करीम ने त्रिपुरा में हाल ही में की गई यात्रा के दौरान कहा था कि यदि भारत से अधिक लोग बांग्लादेश जाना चाहते हैं तो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अलग-अलग जगहों पर अधिक बार वीजा कैंप लगाए जा सकते हैं।
बांग्लादेश ने अगरतल्ला में 1974 में वीजा कार्यालय स्थापित किया था, जिसका स्तर 1990 में गया था। पूर्वोत्तर में यह बांग्लादेश का एक मात्र कार्यालय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications