रामेश्वर रॉय बने असम रायफल के प्रमुख
यहां पहुंचे राय को पारम्परिक रूप से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने राजधानी शिलांग से 20 किलोमीटर दूर लैतकोर स्थित असम रायफल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले रॉय जम्मू एवं कश्मीर में नगरोता स्थित प्रतिष्ठित '16 काप्स' के प्रमुख रह चुके हैं।
जम्मू एवं कश्मीर रायफल की 7वीं बटालियन में 17 जून 1973 से अधिकारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले रॉय ने पंजाब, मिजोरम, असम और अरूणाचल प्रदेश में आतंकवाद विरोधी अभियानों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications