वाराणसी विस्फोट के पीछे रियाज और इकबाल भटकल : मुम्बई पुलिस
दयान ने कहा, "वाराणसी विस्फोट की जांच में पुलिस को मिले साक्ष्य इंडियन मुजाहिदीन के रियाज और इकबाल भटकल की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। विस्फोट के लिए अपनाया गया तरीका उनकी तरफ संकेत करता है। दोनों पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।"
दयाल ने यह भी कहा कि जब तक भटकल भाइयों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक मुम्बई में हाई अलर्ट रहेगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक, मुम्बई पुलिस और नवी मुम्बई के आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि फरवरी 2010 में पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट में भटकल बंधुओं की संलिप्तता सामने आई थी।
उल्लेखनीय है कि भटकल बंधुओं ने कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना की है। इस संगठन ने वाराणसी विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
मंगलवार को वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट से लगे शीतला घाट पर हुए विस्फोट में एक दो वर्षीया बच्ची की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications