कुशीनगर में 245 बोरी अवैध खाद बरामद
जिला कृषि अधिकारी एस.सी. वर्मा को सूचना मिली कि जनपद के सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 7 में एक कारोबारी भारी मात्रा में यूरिया और एनपीके की जमाखोरी कर रहा है। वह मनमाने दर पर खाद बेच रहा है।
जिला कृषि अधिकारी के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी प्रेमचंद्र ने अपनी टीम लेकर मंगलवार को छापेमारी कर 245 बोरी अवैध खाद बरामद किया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार कृषि अधिकारी ने सेवरही थाने में मंगलवार की आधी रात दुकानदार राकेश जायसवाल के खिलाफ ममला दर्ज कराया।
जिला कृषि अधिकारी वर्मा ने बताया, "बरामद खाद थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है कि इतनी मात्रा में खाद की उसे कैसे मिली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications