मप्र में मानवाधिकार दिवस पर रिहा होंगे 1500 कैदी
प्रदेश के परिवहन एवं जेल मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर 1500 कैदियों को रिहा किया जाएगा। उनका मानना है कि यह देश में पहला मौका है जब अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है।
देवड़ा का कहना है कि रिहा किए जा रहे कैदियों को एक अवसर दिया जा रहा है कि वे अच्छे नागरिक बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि कैदियों की सजा में छूट का अधिकार सरकार को है, लिहाजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे कैदियों की सजा माफ की है जो आदतन अपराधी नहीं हैं, मगर उन्हें छोटे-मोटे अपराधों में सजा मिली है और वे न्यायालय द्वारा दी गई सजा को आधा भुगत चुके हैं।
देवड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ऐसे कैदियों को ही छोड़ा जाएगा जिन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली हो। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार एवं वृद्ध कैदियों की सजा को एक वर्ष कम कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications