'बेंगलुरू नैनो 2010' प्रदर्शनी शुरू
कर्नाटक का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें 35 प्रदर्शकों सहित दुनिया भर से 50 वक्ता और 450 प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और प्रमुख वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव ने किया।
एक अनुमान के मुताबिक 2013 तक नैनो प्रौद्योगिकी आधारित उत्पादों का वैश्विक बाजार बढ़कर 1600 अरब डॉलर का हो जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में इंटरनेशनल सेंटर फॉर मैटेरियल्स नैनोआर्किटेक्टोनिक्स के मुख्य संचालन अधिकारी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल साइंस के फेलो याशियो बैंडो और इंडियन एकैडमी ऑफ साइंसेज और वर्ल्ड एकैडमी ऑफ साइंसेज के फेलो अजय सूद भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications