चिली की जेल में आग, 81 मरे, 19 घायल (लीड-1)
अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जेल अपेक्षाकृत नई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सान मिग्युएल जेल में हुई इस दुर्घटना में घायलों की स्थिति नाजुक है।
इस जेल की असल क्षमता 700 कैदियों को रखने की है लेकिन इसमें 1900 कैदियों को रखा गया था। टेलीविजन रिपोर्ट के मुताबिक अग्निशमन कर्मचारी दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा सके।
एक प्रत्यदर्शी ने कहा कि पुलिस ने अग्निशमन कर्मचारियों तत्काल घटनास्थल पर नहीं जाने दिया। इस घटना के बाद कैदियों को परिजन हजारों की संख्या में जेल पहुंचे और जानकारी हासिल करने के लिए बेचैन दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications