वाराणसी विस्फोट : नवी मुम्बई से भेजा गया था ई-मेल
दयाल ने पत्रकारों को बताया, "नवी मुम्बई स्थित वाशी कस्बे के एक असुरक्षित वाईफाई (बेतार इंटरनेट) संपर्क को हैक कर यह ई-मेल भेजा गया। यह संदेश मुम्बई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके मलाड से नहीं भेजा गया था।"
ज्ञात हो कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने कई मीडिया संस्थाओं को भेजे गए ई-मेल में विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इस विस्फोट में दो वर्षीया एक बच्ची की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए।
मुम्बई पुलिस ने इस सिलसिल में पहले दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
उधर, महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने कहा, "प्राथमिक जांच से पता चला है कि ई-मेल मुम्बई के आस पास के इलाकों से भेजा गया है। मैं वाईफाई का इस्तेमाल करने वाले लोगों से अनुरोध करूंगा कि वे अपनी इस सुविधा की हिफाजत करें, ताकि आतंकवादी संगठन इसमें सेंधमारी न कर सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications