संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित (लीड-1)
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण और वाराणसी में मंगलवार के विस्फोट के कारण मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस विस्फोट में दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे।
दोनों घटनाओं में मारे गए लोगों की स्मृति में सदन में एक मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होने पर विपक्षी सांसद लोकसभाध्यक्ष के आसन के करीब आकर जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। कुमार ने सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की लेकिन सदस्यों ने हंगामा जारी रखा जिसके चलते पहले सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा न थमा तो कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी विपक्ष के हंगामे के चलते पहले 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की गई और दोबारा सदन शुरू होने पर भी जब हंगामा नहीं थमा तो सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर जारी गतिरोध के चलते संसद की कार्यवाही लगातार 19वें दिन स्थगित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications