दिल्ली में बस दुर्घटना, 8 घायल
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में यह दुर्घटना सुबह नौ बजे हुई। लोगों के दफ्तर जाने का समय होने के कारण इस समय सड़कों पर काफी भीड़-भाड़ होती है।
अधिकारी ने कहा, "आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए हम दोनों बसों के चालकों और यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications