2जी स्पेक्ट्रम घोटाला : राजा और उनके सहयोगियों के आवासों पर छापे (लीड-1)
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सीबीआई के एक जांचदल ने राजा के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह सात बजे छापेमारी की। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।"
इसके अलावा राजा के पूर्व निजी सचिव आर. के. चंदौलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया, दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक ए. के. श्रीवास्तव और दूरसंचार आयोग के सदस्य के. श्रीधर के आवासों पर भी छापेमारी की गई है।
राजा पर बाजार दरों से कम कीमत पर स्पेक्ट्रम आवंटित करने का आरोप है। इसके चलते देश को अरबों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
सीबीआई ने राजा के तमिलनाडु स्थित आवास पर छापे की कार्यवाही से इंकार किया है।
जांच एजेंसी के चेन्नई स्थित कार्यालय के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि उसका कोई अधिकारी किसी छापे की कार्रवाई में शामिल नहीं है।
अधिकारी ने कहा, "यदि छापे की कार्रवाई हुई है तो यह नई दिल्ली के दल द्वारा की गई होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications