सभी विधायक जनता के संपर्क में रहें: नीतीश

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार रात आयोजित राजग विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में रहें और जनता की समस्याओं को समझने की कोशिश करें। उन्होंने जनता से सम्पर्क बनाये रखने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा कर के ही उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को सचेत करते हुए कहा कि चुनाव में मिले अपार जन समर्थन से गुरूर में रहने की आवश्यकता नहीं है बल्कि लोगों की शिकायतों को सुनकर उनकी परेशानी दूर करने में दिलचस्पी दिखायें। उन्होंने सभी विधायकों को विधायक निधि की राशि भी जनोपयोगी कार्यो में लगाने की सलाह दी।

कुमार ने सभी नये विधायकों को विधायी कार्य सीखने की भी सलाह देते हुए विधानमंडल में होने वाले कार्यो के बारे में जानने के लिए अध्ययन करने की बात कही। उन्होंने सभी विधायकों से अच्छे आचरण की उम्मीद करते हुए कहा कि अच्छा आचरण ही अच्छा विधायक और विधान पार्षद बना सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+