राजा और उनके चार सहयोगियों के घरों पर सीबीआई के छापे
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सीबीआई के एक जांचदल ने राजा के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह सात बजे छापेमारी की। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।"
इसके अलावा राजा के पूर्व निजी सचिव आर. के. चंदौलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया, दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक ए. के. श्रीवास्तव और एक अन्य दूरसंचार अधिकारी के. श्रीधर के घरों पर भी छापेमारी की गई है।
राजा पर बाजार दरों से कम कीमत पर स्पेक्ट्रम आवंटित करने का आरोप है। इसके चलते देश को अरबों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications