सेंसेक्स, निफ्टी गिरकर खुले
मुम्बई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 60.34 अंक और निफ्टी 22.15 अंक गिरकर खुला।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.34 अंक गिरकर 19,874.30 अंक पर खुला। मंगलवार को सेंसेक्स 19,934.64 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 22.15 अंक गिरकर 5,954.40 अंक पर खुला। मंगलवार को निफ्टी 5,976.55 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications