येन में कमजोरी से जापानी शेयर बाजार में तेजी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 सूचकांक 69.58 अंक (0.69 प्रतिशत) बढ़कर 10,210.68 अंक पर पहुंच गया। वहीं टोपिक्स सूचकांक 4.2 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 883.3 अंक पर पहुंच गया।
जापानी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में निजी क्षेत्र के मशीनरी बिक्री के ठेकों में पिछले महीने के मुकाबले 1.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications