निर्यात में 26.8 फीसदी की बढ़ोतरी, व्यापार घाटा हुआ कम
बुधवार को वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने पत्रकारों से बताया कि अभियांत्रिकी उत्पाद खास तौर से वाहनों से सम्बंधित अभियांत्रिकी उत्पाद, जवाहरात, आभूषण, आदि के निर्यात में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि नवंबर का व्यापारिक आंकड़ा अस्थायी है। संशोधित आंकड़े में संभवत: 18.9 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात का पता चल सकता है।
बेहतर आंकड़ों को देखते हुए सरकार निर्यात लक्ष्य को 200 अरब डॉलर से बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले आठ महीने में हमने 140 अरब डॉलर का निर्यात किया है। मेरा खयाल है कि इस साल 215 अरब डॉलर का निर्यात हो सकता है।
उन्होंने पूरे साल के लिए व्यापारिक घाटे के 120 से 135 अरब डॉलर के बीच रहने की उम्मीद जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications