छत्तीसगढ़ बाघ अभयारण्यों में आधे पद रिक्त
विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सौरभ सिंह के सवाल पर लिखित जवाब में उसेंदी ने कहा, "इंद्रावति, उदांति-सीतानदी और अचनाकमर प्रोजेक्ट टाइगर अभयारण्यों में कुल 420 में से 219 पद खाली पड़े हैं।"
उन्होंने कहा कि उनके लिए रिक्त पदों को भरे जाने की निर्धारित समय सीमा बता पाना सम्भव नहीं है।
नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में नक्सली वन अधिकारियों को बीजापुर जिले के इंद्रावती बाघ अभयारण्य में दाखिल ही नहीं होने देते हैं। एक अधिकारी ने बताया, "कई साल से इंद्रावती अभयारण्य में बाघों की गिनती नहीं हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications