स्पेक्ट्रम मामले की जांच की निगरानी पर फैसला सुरक्षित (लीड-1)
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.एस.सिंघवी और न्यायमूर्ति ए.के.गांगुली की पीठ ने यह भी कहा कि वे बड़े वित्तीय अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित किए जाने के पक्ष में हैं।
अदालत ने कहा कि इन अदालतों में आर्थिक धांधली निरोधक अधिनियम तथा वित्तीय अपराधों से निपटने वाले अन्य कानूनों के दायरे में आने वाले आपराधिक कृत्यों की सुनवाई की जा सकती है।
अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इसी मामले के कारण पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए.राजा को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार से पिछले दिनों इस्तीफा देना पड़ा था।
राजा पर बाजार दर से कम दर पर स्पेक्ट्रम आवंटित करने का आरोप है। उनके इस कदम से राष्ट्रीय खजाने को भारी नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications