तमिलनाडु में बारिश से हुई मौत पर संसद में शोक
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए अध्यक्ष मीरा कुमार ने पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। सदन के सदस्यों ने मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में गत अक्टूबर महीने से हो रही भारिश में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गत मंगलवार को धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा घाट के किनारे हुए विस्फोट में एक दो वर्षीया बच्ची की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications