शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले 60.34 अंक गिरकर 19,874.30 अंक पर खुला। सेंसेक्स ने अधिकतम 19875.51 अंक और न्यूनतम 19,611.35 अंक के दायरे में कारोबार किया। मंगलवार को सेंसेक्स 19,934.64 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयर ओएनजीसी (0.50 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.25 फीसदी) मामूली तेजी के साथ बंद हुए। गिरने वाले शेयरों में प्रमुख थे रिलायंस कम्युनिकेशन (3.21 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.12 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (3.07 फीसदी), डीएलएफ (2.81 फीसदी) और टाटा स्टील (2.49 फीसदी)।
निफ्टी सुबह 22.15 अंक नीचे 5954.40 अंक पर खुला और इसमें अधिकतम 5960 अंक और न्यूनतम 5878.60 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 171.80 अंक गिरकर 7,600.43 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 309.64 अंक गिरकर 9,264.99 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में सभी में गिरावट देखी गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.98 फीसदी), रियल्टी (2.51 फीसदी), बैंकिंग (2.03 फीसदी) और धातु (2.01 फीसदी) में दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 595 शेयरों में तेजी और 2319 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि127 शेयर कारोबार के बाद वापस पुराने स्तर पर ही बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications