ब्रोकर कम्पनियों ने ब्लैकबेरी निर्माता की रेटिंग घटाई
मंगलवार को रेटिंग घटाने के तुरंत बाद आरआईएम के शेयर लगभग दो फीसदी घटकर 62.12 डॉलर पर आ गए। एक ब्रोकर कम्पनी सीएसएलए ने कम्पनी को 2011 के लिए 'खराब प्रदर्शन' (अंडरपरफॉर्म) की रेटिंग दी। जबकि एक अन्य ब्रोकर ग्लीचर एंड कम्पनी ने कम्पनी को 2011 के लिए 'न खराब न अच्छा' (न्यूट्रल) की रेटिंग दी है।
आरआईएम के शेयरों में पिछले दिनों तब काफी तेजी देखी गई थी, जब उसने अगले साल लांच किए जाने वाले प्लेबुक टेबलेट को एप्पल के आईपैड से बेहतर बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications