औरंगाबाद में नक्सलियों ने बस फूंकी
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात एक निजी बस यात्रियों को लेकर नबीशहर से डेहरी जा रही थी तभी बैरिया गांव के नजदीक 15-20 की संख्या में पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने बस को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत: बस मालिक द्वारा चंदा नहीं दिए जाने के कारण नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया हो। सिंह ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications