वाराणसी विस्फोट : उप्र सरकार ने पूर्व जानकारी से इंकार किया
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट सचिव शंशाक शेखर सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि 26/11 और छह दिसम्बर के सम्बन्ध में केवल सावधान रहने की सामान्य सूचना दी गई थी जिसमें किसी तरह की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। दशाश्वमेघ घाट के आतंकियों के निशाने पर होने की फरवरी में दी गई सूचना के संबंध में उन्होंने कहा कि एक साल पहले दी गई सूचना को क्रियान्वयन योग्य नहीं माना जा सकता।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री मायावती का कहना है कि विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्र सरकार को राजनीति नहीं करनी चाहिए और इस तरह के हमले रोकने के लिए प्रदेशों की पुलिस को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने चाहिए जैसे आतंकवादियों के पास मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों की रोकथाम की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर नहीं छोड़ी जा सकती। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान में राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित नहीं करती तब तक इस तरह के हमलों को रोका नहीं जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications