आतंकियों से कड़ाई से निपटें : माकपा
गंगा घाट पर इस विस्फोट की निंदा करते हुए माकपा ने "विस्फोट के कारण पीड़ित हुए लोगों के प्रति हार्दिक सम्वेदना व्यक्त की है।"
माकपा ने कहा है, "तथाकथित इंडियन मुजाहिदीन द्वारा विस्फोट की ली गई जिम्मेदारी, इस बात को जाहिर करती है कि चरमवादी तत्व, अभी भी इस तरह के जघन्य हिंसक कृत्यों के जरिए सामाजिक ताने-बाने और साम्प्रदायिक सौहार्द को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।"
माकपा ने कहा है, "जांच से पता चला है कि मुस्लिम या हिंदू समुदायों से सम्बद्ध चरमवादी तत्व किस तरह से आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। आतंकवाद से जुड़े इस तरह के संगठनों के साथ कड़ाई से निपटने की आवश्यकता है।"
माकपा ने आगे कहा है, "इसके साथ ही यह भी आवश्यक है कि उन सांप्रदायिक ताकतों को अलग-थलग किया जाए, जो उग्र हिंसा के पनपने की जगह बन चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications